बुलंदशहर: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली देहात में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली देहात में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न हो और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता व संवेदनशीलता बरतने को कहा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली देहात स्थित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल व संवेदनशील कार्रवाई करने, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने तथा साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाले पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.