बलिया: धरहरा विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित, तीन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस

बलिया

बलिया जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरा में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 27 बच्चों के मुकाबले मौके पर मात्र दो बच्चे ही उपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तीन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय में बच्चों की बेहद कम उपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना चौरसिया, वंदना पाण्डेय और बब्बन पाण्डेय को शोकॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों को सख्त हिदायत दी कि पठन-पाठन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर रसोई कर्मचारी से जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित करें कि जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उनके निर्धारित प्रपत्र भरवाकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने और शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष जोर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.