बलिया: डीएम ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण, खेल मैदान व बर्तनों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के विकास खंड पंदह अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खेजुरी का जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास खंड पंदह अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खेजुरी का जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 100 छात्राओं के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं जानीं।

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के समय छात्राओं की कम उपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित जानकारी ली और विद्यालय में मौजूद छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, समस्याओं और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। इस दौरान छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अपनी कॉपी में यह अवश्य लिखें कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और जीवन में क्या लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं। साथ ही सभी छात्राओं का ब्लड ग्रुप जांच कराने के भी निर्देश दिए गए।

अध्यापिका ने छात्राओं के खेलने के लिए मैदान की व्यवस्था कराने तथा थाली, गिलास और भगौना उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल ये व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को हिदायत दी कि छात्राओं के खानपान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.