बलिया

बलिया जनपद के बिल्थरा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण और घंटों लगने वाले जाम की समस्या को लेकर एडवोकेट देवेन्द्र कुमार गुप्त ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बिल्थरा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण और घंटों लगने वाले जाम की समस्या को लेकर एडवोकेट देवेन्द्र कुमार गुप्त ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने ज्ञापन प्राप्त किया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बिल्थरा रोड व क्षेत्राधिकारी (सीओ) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञापन सौंपते हुए एडवोकेट देवेन्द्र कुमार गुप्त ने कहा कि बिल्थरा रोड की चौकिया मोड़ को जोड़ने वाली तीनों सड़कों पर अतिक्रमण के कारण दो से तीन घंटे तक जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि जाम और अतिक्रमण के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा रही है। उन्होंने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सड़कों पर फुटपाथ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि महिलाओं, बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
प्रशासनिक स्तर पर एडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए एसडीएम बिल्थरा रोड और सीओ को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एडवोकेट गुप्त ने कहा कि पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई, हालांकि इस बार प्रशासनिक निर्देशों के बाद अमल होने की उम्मीद है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026



















