जौनपुर

जौनपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री ब्रिज से आगे प्रेमगढ़ वस्त्रालय के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री ब्रिज से आगे प्रेमगढ़ वस्त्रालय के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रेमगढ़ वस्त्रालय के समीप बुजुर्ग का शव देखा गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026



















