जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज रोडवेज डिपो में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की और चार प्रमुख मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज रोडवेज डिपो में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की और चार प्रमुख मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। बैठक में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों से जुड़े विषयों, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और दुर्घटना सहायता राशि के भुगतान पर विशेष जोर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पी.एल. बोस तथा संचालन शाखा मंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। बैठक के दौरान परिषद की ओर से चार प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती व सेवा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा, उनके लिए स्पष्ट सेवा नियमावली तैयार करने, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने तथा दुर्घटना राहत के रूप में मिलने वाली अनुग्रह राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष अंकुर दुबे, विश्वनाथ, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव सहित रामसूरत, रामकुमार यादव, विजय यादव, अरुण कुमार, सभाजीत, विनोद कुमार, राजेश यादव, दीपक, राकेश गुप्ता और शिवम सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता व्यक्त करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा जताई है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026



















