जौनपुर

जौनपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल के शाहगंज नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल के शाहगंज नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान राम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने रामलीला भवन चौक, कोतवाली चौक और जेसीज चौक पर सांसद का स्वागत किया। इसके पश्चात डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश सिंह ने राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चिंताराम शर्मा, महामंत्री कालीचरण जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, वेद प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, भीम सिंह, अनिल मोदनवाल, सुरेश धुरिया, अंगद वर्मा, सभासद प्रतिनिधि कृष्णकांत सोनी, पवन पाल, काशी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के मंत्री अनिल गुप्ता, देवी प्रसाद चौरसिया, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरि, वासु अग्रहरि, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन वर्मा, अरविंद अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, रवि कसेरा, भुवनेश्वर मोदनवाल, मोनू तिवारी, बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्रा, रविकांत विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा और विजय लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026



















