महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने खाद तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने खाद तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 15 बोरी डीएपी खाद और तस्करी में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौतनवा पुलिस की टीम ने सीमा क्षेत्र से खाद की तस्करी कर ले जाने का प्रयास कर रहे चार व्यक्तियों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 15 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चारों मोटरसाइकिलों सहित जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















