महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले भर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पनियरा पुलिस टीम ने दबिश देकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















