लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय आशीष कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों युवक किसी परिचित के यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बाइक पर सवार होकर तीन युवक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पसगवां कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आशीष कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















