बलिया

बलिया जनपद की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत ने गुरुवार को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को जमानत प्रदान कर दी। न्यायालय ने उन्हें 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत ने गुरुवार को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को जमानत प्रदान कर दी। न्यायालय ने उन्हें 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रकरण अधिवक्ता गणेशानंद मिश्र बनाम संजय सिंह से संबंधित है। मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व में अदालत में पेश न होने के कारण न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गुरुवार को मामले में अदालत के समक्ष उपस्थित होकर जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई, जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम अदालत ने शर्तों के साथ जमानत स्वीकार कर ली और विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत रिहाई का आदेश जारी किया।
शामली: खाने में खिचड़ी बनाने से नाराज मूक-बधिर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, विवाद के बाद धक्का देने से गई जान
https://t.co/0z5PJLg4qZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















