जौनपुर

जौनपुर संविधान दिवस के अवसर पर कलावती हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश ने नागरिकों से भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर संविधान दिवस के अवसर पर कलावती हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश ने नागरिकों से भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है, साथ ही सामाजिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेम प्रकाश ने कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और समतामूलक समाज की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज में किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और परस्पर अधिकारों के सम्मान की भावना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान दिवस के आयोजन की सार्थकता तभी है, जब संवैधानिक आदर्शों को केवल भाषणों और कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन और व्यवहार में उतारा जाए। प्रत्येक नागरिक द्वारा अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन, कानून का सम्मान, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से ही एक सशक्त, स्वस्थ और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
महराजगंज: बुआ के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
https://t.co/ueref5vxd9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















