महराजगंज: परतावल-महराजगंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित सेमरा चंद्रौली गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित सेमरा चंद्रौली गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, परतावल-महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास विपरीत दिशाओं से आ रही दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.