महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा राजा गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा राजा गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों की नजर जब शव पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बरगदवा थाना क्षेत्र के सियाभार गांव निवासी कृष्णमोहन राजभर की पुत्री मनीषा (13) के रूप में हुई है। वह पिछले सात वर्षों से बरगदवा राजा निवासी अपनी बुआ शिवकुमारी पत्नी प्रद्युम्न के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। गुरुवार शाम घर के भीतर संदिग्ध हालात में उसका शव फंदे से लटका पाया गया।
किशोरी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















