शामली

शामली जनपद में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद मूक-बधिर छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने खाने में खिचड़ी बनाई थी, जिससे नाराज होकर छोटे भाई ने दोबारा खाना बनाने को कहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शामली जनपद में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद मूक-बधिर छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने खाने में खिचड़ी बनाई थी, जिससे नाराज होकर छोटे भाई ने दोबारा खाना बनाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई और धक्का लगने से बड़े भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घर में बने खाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। बड़े भाई द्वारा खिचड़ी बनाए जाने पर छोटा भाई नाराज था और उसने दूसरा खाना तैयार करने के लिए कहा। इसी विषय पर दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई, जिसके दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को धक्का दे दिया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
महराजगंज: बुआ के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
https://t.co/ueref5vxd9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















