सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम डीसीएम और बाइक की टक्कर में करीब 45 वर्षीय बाइक सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान डीसीएम का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जबकि घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम डीसीएम और बाइक की टक्कर में करीब 45 वर्षीय बाइक सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान डीसीएम का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जबकि घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
डीसीएम की टक्कर के बाद पैर पर चढ़ा पहिया, चालक-खलासी फरार
मिली जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम डीसीएम और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार सुभाष (उम्र करीब 45 वर्ष) सड़क पर गिर पड़े और डीसीएम का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और डीसीएम का चालक व खलासी वाहन सहित या मौके से फरार हो गए।
मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुभाष को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने व फरार चालक-खलासी की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















