अमेठी के संग्रामपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक: नीचे मौजूद हैं पत्नी, दो बच्चे व मां; सुरक्षित उतारने में जुटी पुलिस

अमेठी

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनू में शनिवार सुबह एक युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और निजी बचाव टीमें युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनू में शनिवार सुबह एक युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस और निजी बचाव टीमें युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हैं। टावर के नीचे युवक की पत्नी, दो बच्चे और मां भी मौजूद हैं।

कनू गांव में शनिवार सुबह टावर पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कनू गांव में शनिवार सुबह एक युवक अचानक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

पत्नी, बच्चे व मां नीचे मौजूद, रेस्क्यू व समझाइश में जुटी टीम
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। युवक के टावर पर चढ़ने के बाद उसकी पत्नी, दो बच्चे और मां भी टावर के नीचे पहुंच गए और उसके सुरक्षित उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस तथा निजी बचाव कर्मियों द्वारा युवक से संवाद कर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई लगातार जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.