महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग बातचीत करने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट करने के साथ ही नगदी रुपये भी जबरन छीन लिए गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















