प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया
मिली जानकारी के अनुसार, सोरांव थाना क्षेत्र के दयालपुर स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही सोरांव पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व विधिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
नहीं हो सकी युवती की पहचान, शिनाख्त व जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बावजूद युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों, गुमशुदगी के रिकॉर्ड और स्थानीय स्तर पर संपर्क कर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे स्पष्ट करने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















