सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र में छात्राओं ने थाने पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा व अधिकारों से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शशिकांत ने छात्राओं को महिला अपराध और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र में छात्राओं ने थाने पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा व अधिकारों से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शशिकांत ने छात्राओं को महिला अपराध और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए।
मिशन शक्ति की जानकारी लेने थाना पहुंचीं छात्राएं, मिली सुरक्षा टिप्स
मिली जानकारी के अनुसार, जोगिया क्षेत्र की छात्राएं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता व जानकारी के उद्देश्य से जोगिया थाने पहुंचीं। थाना परिसर में आयोजित संवाद के दौरान प्रभारी निरीक्षक शशिकांत ने छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
महिला अपराध व साइबर क्राइम पर पूछे गए सवालों के दिए जवाब
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। छात्राओं द्वारा महिला अपराध व साइबर क्राइम को लेकर पूछे गए विभिन्न सवालों के उन्होंने सरल व स्पष्ट उत्तर दिए तथा किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने को प्रेरित किया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















