महराजगंज के बृजमनगंज में पोखरे में डूबने से युवक की आशंका: पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया प्रकाश गौड़, सुबह से एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के टोला फुलवरिया में पोखरे में गिरने के बाद एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर लापता हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के टोला फुलवरिया में पोखरे में गिरने के बाद एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर लापता हो गया है। लापता युवक की तलाश के लिए शनिवार 21 नवंबर सुबह से एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

20 नवंबर की शाम पोखरे के पास गया था प्रकाश गौड़, पैर फिसलने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा, टोला फुलवरिया निवासी रामदास गौड़ का पुत्र प्रकाश गौड़ बीते 20 नवंबर की शाम पोखरे के पास गया था। बताया जा रहा है कि वहां अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरे में जा गिरा और दोबारा बाहर नहीं निकल सका। घटना के बाद से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर लापता है, जिससे परिजनों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह से एनडीआरएफ की टीम चला रही रेस्क्यू, सुराग की तलाश जारी

युवक के लापता होने की सूचना के बाद शनिवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर पोखरे में सघन तलाश अभियान चला रही है। रेस्क्यू टीम लगातार खोजबीन में जुटी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और परिजन युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.