सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 20 नवंबर की देर रात माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 20 नवंबर की देर रात माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं, डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी, मरीजों को मिल रहे उपचार तथा वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम, इमरजेंसी व उपचार व्यवस्था परखी
मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल 20 नवंबर की देर रात अचानक माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर सेवाओं की स्थिति देखी तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्टाफ की उपस्थिति व कार्यप्रणाली जांची। साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।
वार्डों की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता मानकों को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















