गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार, 20 नवंबर को श्री खाटू श्याम जी का पटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार, 20 नवंबर को श्री खाटू श्याम जी का पटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से आयोजित इस धार्मिक उत्सव को लेकर श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर बाबा श्याम के दरबार को भव्य स्वरूप दिया गया है।
पटोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम सात बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक श्याम ब्रदर्स प्रियांशु एवं दिव्यांशु अपनी मधुर आवाज में बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजनों की मधुर धुन और बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय होगा। श्रद्धालु बाबा के चरणों में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
मंदिर के मुख्य पुजारी राज मिश्रा ने समस्त श्याम प्रेमियों से अपील की है कि पटोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भजन संध्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।
आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की सहभागिता ही उत्सव की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम के निवेदक श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) घघसरा बाजार, सहजनवा, गोरखपुर हैं। पूरा आयोजन बाबा श्याम की कृपा और भक्तों के सहयोग से संपन्न होगा।
सड़क पर खड़ी ट्रॉली बनी हादसे की वजह, 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश; शव रखकर लगाया जाम
https://t.co/DmZeTFqg01
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2026



















