बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल, अलावलपुर, गड़वार, बलिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल, अलावलपुर, गड़वार, बलिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह द्वारा छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक बदलावों को समझना, अपनी भावनाओं को व्यक्त करना तथा तनाव, चिंता एवं अन्य मानसिक परेशानियों के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार, शिक्षकों अथवा संबंधित विशेषज्ञों से खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बाल विवाह की रोकथाम में समाज और युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूक होकर आवाज उठाने तथा अपने आसपास ऐसी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह एवं जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं सहित अन्य संबंधित लोगों की उपस्थिति रही।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















