बहराइच

बहराइच: घाघरा बैराज में डूबकर युवक की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसाबहराइच जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत घाघरा बैराज में डूबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक बैराज में मछली पकड़ने के लिए गया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत घाघरा बैराज में डूबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक बैराज में मछली पकड़ने के लिए गया था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक मछली पकड़ने के उद्देश्य से घाघरा बैराज गया हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह बैराज में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उसकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही थाना सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















