मथुरा

मथुरा जनपद के गोवर्धन क्षेत्र में बेटे की शादी के दौरान पिता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को मृतक के दामाद सुखवीर ने अंजाम दिया था, जिसे गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बरेली एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मथुरा जनपद के गोवर्धन क्षेत्र में बेटे की शादी के दौरान पिता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को मृतक के दामाद सुखवीर ने अंजाम दिया था, जिसे गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बरेली एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड दामाद को नहीं दिया था और न ही उसे शादी समारोह में बुलाया था। इसी बात से नाराज होकर दामाद सुखवीर शादी समारोह में ही घुस गया और उसने धारदार हथियार से पिता का गला काटकर उनकी हत्या कर दी थी।
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बरेली एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी दामाद सुखवीर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















