मेरठ

मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लोधीपुरा नहर पटरी पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लोधीपुरा नहर पटरी पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार लोधीपुरा नहर पटरी मार्ग से गुजर रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की शिनाख्त और फरार अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026



















