मेरठ

मेरठ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियापाड़ा निवासी जुबैर कुरैशी को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जम्मू-कश्मीर स्थित एक सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की तैयारी करने का आरोप है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियापाड़ा निवासी जुबैर कुरैशी को सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जम्मू-कश्मीर स्थित एक सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की तैयारी करने का आरोप है। आईबी एटीएस , इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपी से घंटों तक गहन पूछताछ की, जिसमें उसने हमले की साजिश रचने और आतंकी तत्वों के संपर्क में होने की बात कबूल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जुबैर कुरैशी आतंकी मोहम्मद साजिद के साथ ऑनलाइन माध्यम से संपर्क में था और वह शहजाद भट्टी से भी जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसियों को ऐसे महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं कि साजिद और जुबैर कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों पर बातचीत कर रहे थे और वहीं से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जुबैर कुरैशी पिछले वर्ष भी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया था।
इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पांच अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें आरोपी के डिजिटल उपकरणों व संपर्क सूत्रों को खंगालने के साथ-साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हैं।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















