बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच पंडित मोहन गौतम उर्फ मोनू भैया ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच पंडित मोहन गौतम उर्फ मोनू भैया ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार चेतन माहेश्वरी, हिंदुस्तान समाचार पत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संदीप सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, पत्रकारिता की भूमिका, जनसमस्याओं और समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर बातचीत हुई। पंडित मोहन गौतम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने संगठन के साथ मिलकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
इस दौरान पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मुलाकात का उद्देश्य आपसी संवाद, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।

पंडित मोहन गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ संवाद और विचारों का आदान-प्रदान जरूरी है।
इस मुलाकात को डिबाई क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



















