महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय घटनास्थल के पास कोई व्यक्ति मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, हालांकि वाहन पलटने से आसपास अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय घटनास्थल के पास कोई व्यक्ति मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, हालांकि वाहन पलटने से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
सेंट जॉस स्कूल के पास हुआ हादसा, जुटी भीड़
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे निचलौल-सिसवा मार्ग पर सेंट जॉस स्कूल के समीप यह वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन के पलटने की आवाज और दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बड़ा हादसा टला, कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस
गनीमत यह रही कि जिस जगह वाहन पलटा, वहां उस समय कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति खड़ा नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















