बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी लापता: परिजनों ने तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करौरा से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करौरा से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना पहासू में तहरीर देकर तीन युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से किशोरी की शीघ्र सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

सुबह घर से निकली थी किशोरी, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करौरा निवासी संजय पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री खुशबू 18 नवंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर से आसपास व रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

तीन युवकों पर नामजद आरोप, फोन न उठने से बढ़ी परिजनों की चिंता

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दादरी स्टेशन के समीप स्थित संतोष नगर कॉलोनी निवासी करण, मुन्ना और नमन उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। परिजनों का कहना है कि संदिग्ध युवकों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क साधने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है, जिससे परिवार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

परिजनों ने 19 नवंबर 2026 को थाना पहासू में प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने तथा लापता किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई और मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.