बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ का जॉइंट ऑपरेशन: मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

बुलंदशहर

बुलंदशहर दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया। नसीम दुर्रानी दो दिन पूर्व दिल्ली में कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक की हत्या के मामले में वांछित था।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी, जाट चौक के पास मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ को कुख्यात अपराधी नसीम दुर्रानी के बुलंदशहर क्षेत्र में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीम बुलंदशहर पहुंची और सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित जाट चौक के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर हो गया।

दिल्ली में युवक की हत्या का था आरोप, छोटा राजन गिरोह से जुड़े थे तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नसीम दुर्रानी पर दो दिन पहले दिल्ली में कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप था, जिसके बाद से पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि कुख्यात नसीम दुर्रानी के आपराधिक तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह से जुड़े हुए थे और वह उसके लिए काम करता था। फिलहाल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.