महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामा की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को पीड़ित बच्ची के मामा ने चौक थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार ने उनकी छह वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 पंजीकृत किया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
खजुरिया मोड़ से गिरफ्तारी, जेल भेजा गया आरोपित
विवेचना के दौरान एकत्र साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपित की संलिप्तता पुष्ट होने के बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को खजुरिया मोड़, ग्राम दरहटा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार निवासी मधुबनी बड़का टोला, थाना चौक के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक बृजभान यादव और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह शामिल रहे। शाम को आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















