महराजगंज:तीन साल बाद घर लौटने और शादी की शहनाई बजने का सपना रह गया अधूरा, सऊदी अरब में महराजगंज के युवक की मौत,काम के दौरान सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम

बागापार

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में शनिवार को हर आंख नम थी। जिस बेटे के तीन साल बाद घर लौटने पर परिवार में खुशियों की शहनाई बजने की तैयारियां चल रही थीं, उसकी आकस्मिक मृत्यु की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार गांव में शनिवार को हर आंख नम थी। जिस बेटे के तीन साल बाद घर लौटने पर परिवार में खुशियों की शहनाई बजने की तैयारियां चल रही थीं, उसकी आकस्मिक मृत्यु की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए विदेश गए 25 वर्षीय फखरे आलम अब कभी घर नहीं लौटेंगे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

काम के दौरान अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल में हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बागापार निवासी अलाउद्दीन के पुत्र फखरे आलम रोजी-रोटी के सिलसिले में तीन वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए थे। वहां वे भीसा शहर के समीप स्थित अलगोवा क्षेत्र में खेती-बाड़ी का काम करते थे। शुक्रवार को रोज की तरह काम करने के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। मौके पर साथ मौजूद उनके मामा आसलम और अन्य साथियों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अगले महीने तय थी घर वापसी, शादी की चल रही थीं तैयारियां

मामा आसलम के फोन कॉल के जरिए जब घरवालों को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिली, तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के मुताबिक, फखरे का अगले ही महीने घर लौटना तय था। परिवार के लोगों ने उनके आने के बाद विवाह करने की योजना बनाई थी और घर में इसी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि जिस बेटे की राह वे बेसब्री से देख रहे हैं, उसके घर आने के बजाय उसके निधन की मनहूस खबर आएगी।

पैरालाइज पिता और परिवार का इकलौता सहारा था फखरे

फखरे आलम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार की आर्थिक धुरी थे। उनके पिता अलाउद्दीन पिछले पांच वर्षों से पैरालाइज  हैं, जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण और पिता के इलाज की पूरी जिम्मेदारी फखरे के कंधों पर ही थी। जवान बेटे की मौत से माता कलीसून, पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर गांव के संभ्रांत लोग और ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.