बुलंदशहर: युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद की खुर्जा नगर थाना पुलिस और युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बदमाश के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की खुर्जा नगर थाना पुलिस और युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बदमाश के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश में बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और युवती पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

हथियार बरामदगी के दौरान छिपे तमंचे से पुलिस पर झोंका फायर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 14 नवंबर 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 78, 109(1), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के क्रम में पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए झमका बंबा के समीप पहुंची थी। इसी दौरान मौका पाकर अभियुक्त ने वहां पहले से छिपाकर रखे गए अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की हुई पहचान, भेजा जा रहा न्यायालय

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए घायल अभियुक्त की पहचान असद पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम लखावटी मिर्जापुर (थाना खुर्जा देहात, जनपद बुलंदशहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल और अभियुक्त के कब्जे से निम्न हथियार बरामद किए हैं:

एक अवैध तमंचा (315 बोर) और दो खोखा कारतूस।

एक चाकू (जो युवती पर हमले की घटना में प्रयुक्त किया गया था)।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है, जिसके उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.