बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल किए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे घायल किए जाने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन पीड़िता से मुलाकात की और उसका कुशलक्षेम जाना।
चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी, स्थिति सामान्य
अस्पताल पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार ने पीड़िता और उसके परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से युवती की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने एसएसपी को अवगत कराया कि पीड़िता का समुचित इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर व सामान्य है।
अभियुक्त पर कठोर विधिक कार्रवाई के सख्त निर्देश
अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक निर्देशित किया कि इस प्रकरण में नियमानुसार त्वरित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न कर सके।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026


















