महराजगंज:छठ महापर्व को लेकर ठूठीबारी में घाट की भव्य सजावट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग,यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने में जुटा प्रशासन

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सभा ठूठीबारी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय उत्साह का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सभा ठूठीबारी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय उत्साह का माहौल है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंदन नदी घाट तक जाने वाले प्रमुख रास्ते और घाट परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों और भव्य सजावट से चंदन नदी घाट का नजारा देखते ही बन रहा है।

ग्राम प्रधान ने कराया मार्ग का सौंदर्यीकरण

मिली जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी बस स्टैंड के समीप से चंदन नदी घाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान अजय कुमार द्वारा विशेष सजावट और प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण मिल सके।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस ने कसी कमर

महापर्व के दौरान घाट और मुख्य मार्ग पर उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ तथा आवागमन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। ठूठीबारी थाना पुलिस की ओर से घाट की ओर जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है, ताकि दोपहिया या चारपहिया वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित कर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके। घाट की भव्य सजावट और चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों को देखकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.