नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने संभाला महराजगंज का कार्यभार; बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. (IAS) ने शनिवार को जनपद के कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को जनपद के कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उन्हें जिले की कमान सौंपी गई। कार्यभार संभालने के उपरांत नवागत डीएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और कार्ययोजना को स्पष्ट किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना मुख्य लक्ष्य

मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाएगा।

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और SIR कार्यों पर रहेगा विशेष जोर

आमजन की समस्याओं को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए डीएम ने कहा कि जिले में आने वाली सभी जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि फरियादियों को अनावश्यक भटकना न पड़े। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों को पूरी निष्पक्षता और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना भी जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ दी सख्त चेतावनी

प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कसावट लाने के संकेत देते हुए नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि भ्रष्टाचार और शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। नवागत डीएम के तेवरों से साफ है कि आगामी दिनों में जिले में पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष फोकस रहेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.