महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 17 वर्षीय किशोर रिंकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर के पीछे आम के बागीचे में उसका शव मिलने की सूचना से गांव में भी शोक का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात रिंकेश ने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद सोने चला गया। देर रात उसकी मां की नींद खुली तो वह अपने बिस्तर पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने आसपास तलाश की तो घर के पीछे स्थित आम के बागीचे में वह अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, रिंकेश सात भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा नौ में पढ़ाई करता था। करीब तीन साल पहले पिता का साया उठने के बाद परिवार की जिम्मेदारी के बीच उसकी मौत ने मां और भाइयों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किशोर की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















