बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हापुड़ से भूसा खाली कर लौट रहा था चालक
जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान इरफान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम पालका, थाना रघुपुरा, जनपद गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरफान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर हापुड़ गया था। वहां भूसा खाली करने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह गुलावठी क्षेत्र में आसिफाबाद चंद्रपुरा कट के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक इरफान को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह भारी-भरकम ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी थाना पुलिस की मोबाइल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















