शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद में सोशल मीडिया पर एक युवक का खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सोशल मीडिया पर एक युवक का खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा का बताया जा रहा है, जिसमें युवक कथित तौर पर हथियार का प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है।
हथियार के लाइसेंस और स्रोत पर चर्चा तेज
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। आम लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर युवक के पास यह हथियार कहां से आया और क्या उसके पास इसे रखने का कोई वैध लाइसेंस है या फिर यह अवैध असलहा है।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इस वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेने, युवक की पहचान सुनिश्चित करने और हथियार की वैधता की गहन जांच कराने की मांग की है। हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे हथियार के वैध या अवैध होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं, जिसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















