निचलौल

महराजगंज जनपद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निचलौल नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निचलौल नगर पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित कुल आठ छठ घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और उन्हें आकर्षक रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
अध्यक्ष व प्रतिनिधि खुद कर रहे कार्यों की निगरानी
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में सभी आठ घाटों पर चल रहे तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। व्रती माताओं और बहनों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर विशेष साफ-सफाई, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
रास्तों पर भी दिखेगी आकर्षक सजावट
घाटों के साथ-साथ उन तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों को भी सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर रास्तों पर जगह-जगह आकर्षक लाइटिंग और सजावट की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का लक्ष्य है कि महापर्व के दौरान नगर के सभी श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















