गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़: महिला की हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त रवि निषाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के थाना बेलीपार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के थाना बेलीपार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

घटना का विवरण

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना बेलीपार में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी पत्नी मीरा पांडेय को धक्का दे दिया था, जिससे सड़क पर गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले ही धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

 

मुठभेड़ की कार्रवाई

बुधवार, 29 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम ने कसिहार बंधे के पास वांछित अभियुक्त रवि निषाद को घेर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त रवि निषाद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पहले सीएचसी कौड़ीराम और फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया।

 

बरामदगी

01 अदद देशी तमंचा

02 अदद जिंदा कारतूस

01 अदद खोखा कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: रवि निषाद पुत्र संजय निषाद

निवासी: चंदौली बुजुर्ग, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर

आपराधिक इतिहास: अभियुक्त पर हत्या, मारपीट और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं (मु0अ0सं0 247/26, 251/26, 248/26 और 327/25)।

 

इस संबंध में थाना बेलीपार में नया मुकदमा (मु0अ0सं0 251/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम) पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, एसओजी प्रभारी नीरज कुमार राय, स्वाट प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, सर्विलांस प्रभारी छोटेलाल राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.