बुलंदशहर

बुलंदशहर दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली और वीरपुर गांव में इन दिनों रामलीला मंचन को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों के जीवंत अभिनय और हास्य प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली और वीरपुर गांव में इन दिनों रामलीला मंचन को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों के जीवंत अभिनय और हास्य प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया है। इस बुलंदशहर: दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के जिरौली और वीरपुर गांव में इन दिनों रामलीला मंचन की जबरदस्त धूम मची हुई है। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और हास्य प्रसंगों से दर्शक भावविभोर और आनंदित हो रहे हैं। रामलीला की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां आसपास के करीब 8 से 10 गांवों के ग्रामीण रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
वीरपुर के ग्राम प्रधान दीपक बघेल ने बताया कि कलाकार प्रतिदिन नए-नए धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए भीड़ लगातार बढ़ रही है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मिस्त्री ने कहा कि दर्शकों की सुविधा, बैठने के इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, जिरौली में भी रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। कमेटी अध्यक्ष सत्य प्रकाश पंडित ने बताया कि सभी सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में मुस्तैद हैं।
इसी कड़ी में बुधवार, 28 अक्टूबर को जिरौली में मां काली की भव्य झांकी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकली इस झांकी में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों के अटूट सहयोग से दोनों गांवों में धार्मिक आयोजनों की चमक बनी हुई है।
महराजगंज: पीएम केयर्स योजना के तहत दिव्याल सिंह को मिला 10 लाख रुपये का चेक
https://t.co/7rBnghmesr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026











