गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के मांट गांव में उस समय मातम पसर गया जब सोमवार से लापता 55 वर्षीय विशंभर चौहान का शव बुधवार सुबह चोरमा नाले से बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के मांट गांव में उस समय मातम पसर गया जब सोमवार से लापता 55 वर्षीय विशंभर चौहान का शव बुधवार सुबह चोरमा नाले से बरामद हुआ। बुजुर्ग छठ पूजा के लिए कमल का फूल लेने घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, विशंभर चौहान सोमवार सुबह करीब 8 बजे साइकिल से घर से निकले थे। उन्होंने बेलौरा स्थित छठ माता मंदिर के पास अपनी साइकिल खड़ी की और फूल तोड़ने नाले की तरफ चले गए, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। जब काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।
एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च अभियान
ग्रामीणों के मुताबिक चोरमा नाला लगभग 10 फीट गहरा है। सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम से ही एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ लगातार सर्च अभियान चला रही थी। आखिरकार बुधवार सुबह कड़े प्रयासों के बाद बुजुर्ग का शव नाले से बरामद कर लिया गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के पांच बेटे हैं, जिनमें से तीन बेटे जंग बहादुर, सुनील और अनिल सूरत में पेट्रोलियम से जुड़ा काम करते हैं। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












