मऊ

मऊ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए लोगों को आयोग की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए लोगों को आयोग की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 और 23 अक्टूबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पात्र नागरिक नए सिरे से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
विशेष अभियान के दिनों (17 व 23 अक्टूबर) में सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा BLO घर-घर जाकर भी पात्र लोगों का सर्वे करेंगे।
डीएम ने स्पष्ट किया कि अब फॉर्म-6 के लिए 2003 की एसआईआर सूची के दस्तावेजों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब नए मतदाता सामान्य प्रक्रिया के तहत आवश्यक पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













