मऊ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मऊ

मऊ जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.