सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसका बाजार पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दोनों को जगमोहनी तिराहा क्षेत्र से पकड़ा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसका बाजार पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दोनों को जगमोहनी तिराहा क्षेत्र से पकड़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे थाना उसका बाजार क्षेत्र के दुमदुमवा गांव में कंबाइन मशीन से पहले धान काटने और पैसे के लेन-देन को लेकर मशीन चालक व दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय दयाराम लोधी (पुत्र बर्मा लोधी), निवासी दुमदुमवा के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल दयाराम लोधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना उसका बाजार में बीएनएस की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-162/2026) दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों आनंद उर्फ पप्पू और महेश (दोनों पुत्र रामलाल उर्फ रम्मल), निवासी पकड़ी तिलकनगर, थाना उसका बाजार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
बुलंदशहर: मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से सिकंदराबाद पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
https://t.co/11Iqn39gxD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2026


















