बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र 69 में भाजपा के संभावित प्रत्याशी पंडित देवेंद्र भारद्वाज की राजनीतिक और धार्मिक सक्रियता तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र 69 में भाजपा के संभावित प्रत्याशी पंडित देवेंद्र भारद्वाज की राजनीतिक और धार्मिक सक्रियता तेज हो गई है। आगामी पांच दिसंबर को प्रस्तावित उनके 21वें सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे को लेकर समर्थकों ने क्षेत्र में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनसंपर्क अभियान के तहत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम बासोटी पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। समर्थकों ने बताया कि पंडित देवेंद्र भारद्वाज अब तक 20 सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारों का आयोजन करा चुके हैं, और इसी क्रम में शनिवार, पांच दिसंबर 2026 को 21वें आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही शिकारपुर विधानसभा सीट से उनकी दावेदारी को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। समर्थक सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में उनकी सक्रियता का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026



















