जौनपुर: एसपी डॉ. यशवीर सिंह का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के प्रभारियों में बदलाव

जौनपुर

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण आदेश के तहत महेंद्र कुमार सिंह को शाहगंज, रमेश यादव को जफराबाद और पवन कुमार उपाध्याय को सिकरारा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, दीनदयाल पांडे को लाइन बाजार का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अखिलेश कुमार को मीरगंज और लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने पन्नेलाल और विपिन कुमार सिंह को अपना जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एसओजी में भेजा गया है। वहीं केराकत, मछलीशहर और महिला थाने के पूर्व प्रभारियों को गैर जनपद स्थानांतरण के तहत कार्यमुक्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

₹47,950 के भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में विवाद, सचिव और प्रधान प्रतिनिधि आमने-सामने! भुगतान का हिसाब मांगने पर बढ़ी तकरार, प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर लगाए आरोप; DPRO बोले– लिखित शिकायत मिलते ही होगी जांच और कार्रवाई।